नई दिल्ली। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों सबसे व्यस्त और सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। उनके पास इस समय एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट उनकी झोली में पड़े हुए है करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी अटकी फिल्म 'सूर्यवंशी' इस दिवाली पर रिलीज होने वाली। इसके बाद वो अतरंगी रे, बच्चन पांडेय, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और सिंड्रेला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। एक फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब अक्षय कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तो उस उन्होने अपने निजी जिंदगी का एक बड़ा खुलासा करके सबको हैरान कर दिया था।