अभिनेता ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगो युगो तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाएं जो आने वाली पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें । इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है -राम सेतु" आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।