26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गोल्ड’ बनी अक्षय की अबतक की सबसे बड़ी ओ​पनिंग मूवी, की इतने करोड़ की कमाई

अक्षय के अबतक की 100 करोड़ से ऊपर कमाने वाली फिल्मों में 'गोल्ड' नौंवी फिल्म होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 17 Aug 2018, 2:51 PM IST

akshay kumar

akshay kumar

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। यह साल उनके फिल्मी कॅरियर के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। इस साल रिलीज हुईं उनकी सभी फिल्में हिट रहीं। लेकिन अबतक के उनके कॅरियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो 15 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गोल्ड' ने बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। बता दें, 25 करोड़ से ज्यादा की शानदार कलेक्शन के साथ यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं अबतक इस फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है ये फिल्म:
रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोल्ड' इमोशन, कॉमेडी, ड्रामा, इतिहास और देशभक्ति सभी चीजों से भरी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अलावा विनीत कुमार सिंह, अमित साध, कुणाल कपूर और मौनी रॉय ने शानदार परर्फोमेंस से सभी के दिल जीत लिए।

'गोल्ड' ने की 'पैडमैन' से दोगुनी कमाई:
अक्षय द्वारा अभिनीत फिल्म 'पैडमैन' ने जहां महज 10 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वहीं 'गोल्ड' का आंकड़ा हैरान कर देने वाला है। उनकी इस फिल्म ने 25.25 करोड़ के साथ यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल:
अक्षय के अबतक की 100 करोड़ से ऊपर कमाने वाली फिल्मों में 'गोल्ड' नौंवी फिल्म होगी। फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस फिल्म के बजट की बात करें तो ये फिल्म 40 करोड़ के बजट पर बनी है।

खुद को लेकर अक्षय ने कही ये बात:
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा, 'मैं देशभक्ति फिल्में इसीलिए नहीं करता कि मुझे कुछ प्रूव करना है। मैं सिर्फ इसीलिए करता हूं क्योंकि उन फिल्मों की कहानी मुझे पसंद आती है।' वहीं वह कहते हैं, 'जब मैंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तभी मुझे एक्शन हीरो का टैग मिल गया था। फिर कोई निर्माता-निर्देशक मुझे रोमांटिक या कॉमेडी रोल ऑफर ही नहीं करता था। मैं बहुत मुश्किल से उस दौर से निकल पाया हूं। मुझे कभी भी किसी टैग में बंधना पसंद नहीं.. कि ये सिर्फ एक्शन फिल्में ही करता है या सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही कर सकता है।'







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग