
अक्षय कुमार ने शेयर किया पहले घर का किस्सा। (फोटो सोर्स: IMDb)
Akshay Kumar First House Story: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी मां की दी हुई सीख को याद किया और बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें बड़े सपने देखने और उनको हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बताया कि वाकया तब का है जब उन्होंने अपने बलबूते अपना पहला फ्लैट खरीदने का सपना देखा था।
अक्षय कुमार इन दिनों सोनी Sony Liv के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्चून' (Wheel of Fortune) को होस्ट कर रहे हैं। इसी शो के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार ने अपने पहले घर की खरींदने से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अक्षय ने कहा, “जब मैंने अपना पहला घर खरीदने के बारे में सोचा था, तब मैंने सोचा था कि मैं 2 बेडरूम का फ्लैट लूंगा।”
इसके आगे उन्होंने बताया, "लेकिन मेरी मां ने कहा, 'पुत्तर वड्डा सोच।' मैं कहा इस से और वड्डा की सोचूंगा, 2 कमरे का फ्लैट मिल जाए इस से वड्डा की।"
अक्षय ने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें और भी बड़ा सोचने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें 5-बेडरूम वाले फ्लैट का खरीदने के लिए मोटिवेट किया।
उन्होंने आगे बताया, "मेरी मां का कहना था जो पहला फ्लैट होता है ना… जो पहला घर होता है, वो अपने लिए लेना होता है। वो अपने खुद के लिए लेना होता है। उसके लिए भगवान जो है, वो खुद आप को किसी ना किसी तरह पैसे पूरे करवा के रखेंगे। लेकिन जो दूसरा फ्लैट होता है ना, जो आप इन्वेस्टमेंट के नाम पे लेते हो, उसके लिए आप को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।"
इस एपिसोड में ये टॉपिक तब शुरू हुआ जब, अक्षय कुमार ने शो के कंटेस्टेंट अक्षय, पूर्वा और निखिल के साथ बातचीत की, जहां उन सभी ने अपने-अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं के बारे में बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, निखिल ने बताया कि उसका सपना एक छोटा घर खरीदने का है, जिसके बाद अक्षय ने उसे बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। जब अक्षय ने निखिल से उसके सपने के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि उसको 5 BHK घर खरीदना है।
इस साल की पहली हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' आने वाली 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं, 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रीव्यू भी शुरू हो जाएंगे, जिनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्रोमो भी रिलीज किया है। 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने लगभग 13.84 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
Updated on:
16 Apr 2026 12:07 pm
Published on:
16 Apr 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
