7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैडमैन ये है मैडमैन, खुद पहना सैनेटरी पैड, वायरल हो रहा वीडियो

पैडमैन का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Singh Yadav

Dec 25, 2017

Padman

Padman

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पैडमैन का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस टाइटल ट्रैक को मिका सिंह ने आवाज दी है, यानी यह गाना मीका सिंह ने गाया है। गाने के बोल हैं ये है पैडमैन, मैडमैन। इस गाने में म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है और गाना कौसर मुनीर ने लिखा है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सुपरहीरो है ये पागल, मिलिए मैडमैन से पैडमैन गाने के संग। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। पैडमैन के टाइटल ट्रैक में अक्षय कुमार सेनेटरी नैपकिन बनाते और यूनाइटेड नेशन में मोटिवेशनल स्पीच देते दिख रहे हैं।


बता दें कि यह पैडमैन का दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म का गाना 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं, आज से मेरा घर तेरा हो गया'रिलीज हुआ था। यह गाना बहुत ही क्यूट और रोमांटिक है। इस गाने में फिल्म की हिरोइन रोधिका आप्टे दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं और अक्षय उनके पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर भी पहले रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के आवाज से होती है, जिसमें वो कहते सुनाई देते हैं कि अमेरिका के पास सुपरमैन है, बैटमैन है, स्पाइडरमैन है, लेकिन इंडिया के पास पैडमैन है। बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं की महावारी की समस्या पर आधारित है।

इस फिल्म में अक्षय सेनेटरी पैड्स को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए नजर आएंगे। फिल्ममेकर आर बाल्की की इस फिल्म के जरिए सैनिटरी पैड्स को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है और साथ ही इसे लेकर होने होने वाली भ्रांतियों को दूर करने की कवायद है। वहीं फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार बार बार अपील कर रहे हैं कि यह यह बात दोहरा रहे हैं कि इस फिल्म को लड़कियों से अधिक लड़कों को देखना जरूरी है क्योंकि घर परिवार में वह इस चीज को लेकर सबसे अधिक हिचकिचाहट महसूस करते हैं।