इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जहां पूरा देश चुनाव और राजनीति के बारे में बात कर रहा है, थोड़ा ब्रेक लीजिए। सौभाग्य मिला यह कैंडिड और पूरी तरह से नॉन पॉलिटिकल बातचीत करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ। एएनआई के माध्यम से सुबह 9 बजे इस इंटरव्यू को देखिए और उनके बारे में कुछ अनजाने तथ्यों को जानिए।' वहीं इस प्रोमो को पीएम मोदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए मोदी ने लिखा, 'अक्षय आपके साथ राजनीति और चुनाव को छोड़कर अन्य सभी चीजों पर बातचीत कर अच्छा लगा। मुझे भरोसा है कि लोगों को हमारी यह बातचीत पसंद आएगी।'