29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Setu Vs Thank God : IMDB रेटिंग्स में इस फिल्म ने मारी बाजी! जानें बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का रहा पलड़ा भारी

दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'राम सेतु' (Ram Setu) और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' (Thank God) दोनों एक साथ रिलीज हुई। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस से लकरे IMDb पर बाजी मारी है? कौन आगे है और कौन पीछे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Singh Yadav

•

Updated: 26 Oct 2022, 1:41 PM IST

Ram Setu Vs Thank God

Ram Setu Vs Thank God

दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैस देखने को मिला, जिसमें एक फिल्म अक्षय कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'राम सेतु' (Ram Setu) और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' (Thank God) हैं, जो अभी भी बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों को लोगों का खूब प्यार मिला रहा है। दोनों की फिल्मों के रिव्यू अच्छे ही आ रहे हैं, लेकिन इन दोनों फिल्मों में से किसी फिल्म ने लोगों का दिल ज्यादा जीता और IMDb रेटिंग भी? अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) नजर आ रही हैं।


वहीं अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आ रहे हैं। दोनों ही फिल्मों के किरदारों और VFX को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दी जा रही है, जिसमें ज्यादातर फिल्मों के लिए अच्छा रिस्पॉन्स ही देखने को मिल रहा है।

वहीं अगर दोनों फिल्मों के रेटिंग की बात की जाए तो, अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर इस मामले में अक्षय की फिल्म 'राम सेतु' ने पहले दिन बाजी मारी है, लेकिन IMDb पर कौन आगे है? अजय और सिद्धार्थ की फिल्म 'थैंक गॉड' की एवरेज IMDb रेटिंग 6.8 है, जो 3.3 हजार लोगों के वोट्स के बाद तय हुई है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा


वहीं अगर देखा जाए तो इस फिल्म को 40.12% लोगों ने 10 रेटिंगस तो, 23.2% लोगों ने 9 रेटिंग, 12.7% लोगों ने 8 रेटिंग, 1.3% लोगों ने 2 रेटिंग और 19% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। इतना ही नहीं ये शुरुआती रेटिंग है, जो आने वाले समय में बदल भी सकती है। वहीं अगर अक्षय की फिल्म 'राम सेतु' के रेटिंग की करें तो, इसको एवरेज 5.1 रेटिंग मिली है।

ये रेटिंग 3.4 हजार वोट्स के आधार पर तय की गई है। इस रेटिंग का हिसाब है कि फिल्म को 50.5% लोगों ने फिल्म को 10 रेटिंग, 5% ने 9 रेटिंग, 3% ने 8 रेटिंग, 3.4% ने 2 रेटिंग और 32.1% लोगों ने फिल्म को 1 रेटिंग दी है। बता दें कि अक्षय की फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर अजय की फिल्म को मात दे रही है, तो वहीं IMDb पर अजय की फिल्म अक्षय की फिल्म से आगे निकलती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: कौन है Afsana Khan? जिससे Sidhu Moose Wala मर्डर केस में 5 घंटे तक हुई पूछताछ