नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का इंतजार बेसब्री से करते हैं। उनकी लगभग हर फिल्म बॉकस ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है। ऐसे में उनकी एक बहुचर्चित फिल्म है 'लक्ष्मी बॉम्ब', जिसकी रिलीज को लेकर रोजाना नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को उनके बर्थडे (9 सितंबर) के मौक पर रिलीज किया जा रहा है। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर न ही अक्षय कुमार ने और न ही मेकर्स ने कोई घोषणा की है।