नहीं मिल रही अच्छी स्क्रीप्ट:
इसके अलावा अक्षय 'राउड़ी राठौड़ 2' बनाने के लिए भी बेहद बेचैन हैं, लेकिन सही कहानी न मिलने की वजह से बात आगे नहीं बढ़ रही है। अक्षय ने कहा,'मैं कब से कोशिश कर रहा हूं कि 'ओह माय गॉड'का दूसरा भाग बन जाए, लेकिन नहीं बन पा रहा है। कोई अच्छी स्क्रिप्ट ही नहीं मिल रही। 'ओह माय गॉड2' बनाने के लिए अब तक चार स्क्रिप्ट सुन चुका हूं, लेकिन अब तक कोई कहानी जमी नहीं। जैसे ही कोई अच्छी कहानी मिलेगी मैं 'ओह माय गॉड 2' बनाऊंगा। ऐसे ही 'राउड़ी राठौड़ पार्ट 2' के लिए भी 3 स्टोरी सुन चुका हूं, लेकिन कोई सही नहीं लग रही है। जब तक कहानी सही तरह से पहले भाग के साथ रिलेट नहीं करेगी, मजा नहीं आएगा। आसान नहीं होता है एक कमर्शियल फिल्म बनाना।'बता दें कि इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुए थे।