16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय की जिस फिल्म को समझा बॉयोपिक, वह निकली काल्पनिक कहानी

अक्षय की आगामी फिल्म गोल्ड पर रितेश ने किया यह खुलासा

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 18, 2017

Akshay Kumar

Akshay Kumar

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रितेश सिधवानी का कहना है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' पूर्व सीनियर हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित नहीं है। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार बलबीर सिंह का ही किरदार निभा रहे हैं जो साल 1948 में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। सिधवानी ने कहा ,' यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और ये किसी की बायोपिक नहीं है। साल 1933-48 के बीच हिन्दुस्तान में खेल को किस नजरिए से देखा जाता था, यही इस फिल्म में दर्शाया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ हॉकी के बारे में या किसी भी चरित्र पर आधारित नहीं है।'रितेश सिधनावी ने कहा, गोल्ड बॉयोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है, जो कि 1933-48 के भारत में दर्शाया गया है। उस वक्त देश के हालात कैसे थे, यह उस वक्त के खिलाड़ी, खेल और हॉकी पर आधारित है। यह किसी व्यकित विशेष पर नहीं है।

सिधवानी ने बताया, 'हमने इसे वास्तविक घटनाओं पर निर्धारित किया है और लोग इसे बायोपिक समझ रहे हैं। यह उस दौर की कहानी है जब हमने आजादी हासिल की थी। अक्षय फिल्म में हॉकी तक नहीं खेल रहे हैं। वो एक मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की निर्देशक रीमा कागती ने ही अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए चुना। उनका कहना था कि उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता चाहिए था। जब रीमा कहानी के साथ हमारे पास आई तो अक्षय से मिलने की उनकी ख्वाहिश थी क्योंकि उनकी पसंद अक्षय कुमार थे तो एक निर्माता होने के नाते वो मेरा जॉब था इसलिए मैंने अक्षय को साइन किया।' फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि 15 अगस्त 2018 को अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' आ रही है, जो कि एक बॉयोपिक फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग