
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकियों से आज हर कोई वाकिफ हैं।रणबीर के घरवालों को भी आलिया काफी पसंद आ गई हैं। आजकल फ्री टाइम में दोनों अक्सर फैमिली के साथ आउटिंग पर जाते दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ।

हाल में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भांजी सैम फेमिली डिनर करने पहुंचे।

उस दौरान आलिया और सेम ने एक रंग के आउटफिट पहने थे। दोनों ही काफी क्यूट नजर आ रहे थे।

शानिवार रात को रणबीर की फैमिली के साथ आलिया की बेहद खास बॉन्डिंग नजर आई।

बता दें आलिया और रणबीर पिछले करीब 6 महिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बड़ीं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने न्यू ईयर ईव को आलिया को प्रपोज किया था। ये उस वक्त की बात है जब दोनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बुल्गारिया गए हुए थे। हाल में रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये रिश्ता अभी बहुत नया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि ये काफी फ्रेश है सभी इमोशन्स बेहद नए हैं।