
Alia Bhatt Soni Razdan Shaheen Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt की बहन Shaheen Bhatt डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी। वहीं शाहीन के बाद आलिया ने भी अपनी बहन को लेकर एक ओपन लेटर लिख उसके प्रति अपनी फीलिंग्स शेयर की थी। वहीं आलिया के बाद अब उनकी मां Soni Razdan ने भी अपनी बेटी शाहीन को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के डिप्रेशन की वजह से हमेशा ही परेशान रहा करती थीं। लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्होंने हमेशा ही उनकी ताकत बनने की कोशिश की। वहीं हाल ही में एक टेलीविजन इंटरव्यू में शाहीन ने अपनी किताब 'नेवर बीन (अन) हैप्पीअर' के बारे में बात की।
शाहीन ने इस किताब में अपनी उन सभी घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने इसमें लिखा कि वह कब डिप्रेशन का शिकार हुईं और किस तरह से बचपन में घटी घटनाओं ने उन्हें अवसाद की ओर धकेला, ये सारी बातें उन्होंने किताब में लिखी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनी राजदान ने बताया, 'मैं एक मां हूं। बात चाहे आलिया की हो या शाहीन की, किसी भी वक्त अगर उन्हें कोई परेशानी हो रही है तो मैं ही वह हूं, जिन पर इन सबका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।'
सोनी ने कहा, 'मैं मां हूं और स्वाभाविक रूप से बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत है। इसलिए कई बार ऐसा भी होता है जब मैं परेशान होने की वजह से रातों में सो नहीं पाती हूं। खासकर, शाहीन के मामले में, मैं काफी परेशान थी क्योंकि इस कम उम्र में उस पर काफी कुछ गुजर रहा था। एक मां होने के नाते मुझे उस वक्त मजबूत होकर शाहीन की मदद करने और उसे ठीक करने के लिए सही निर्णय लेने की जरूरत थी। मैंने वही किया जो एक मां को करना चाहिए था।' आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई है। हालांकि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया।
Updated on:
6 May 2019, 9:25 AM IST
Published on:
6 May 2019, 8:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.