नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर ने बीते दिन यानी कि 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल डे पर रणबीर के चाहने वालों और करीबियों ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। वहीं रणबीर का जन्मदिन हो और आलिया भट्ट कुछ स्पेशल ना करें ऐसा कैसे हो सकता है भला। आलिया ने रणबीर के लिए सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर किया है। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। आलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बनी हुई हैं।