अलिया भट्ट करण जौहर की फ़िल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आने वाली हैं। शादी के तुरंत बाद ही कपल अपनी अपनी शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। क़रीबन एक हफ़्ते बाद आलिया भट्ट ने ख़ुद से अपने सोशल मीडिया से अपने फ़ैन्स के लिए अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें आलिया भट्ट अपनी डायमंड रिंग दिखाते दिख रही हैं।