नई दिल्ली | डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें कई लोगों को आलिया भट्ट की एक्टिंग बेहद पसंद आई। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने आलिया को इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं बताया है। लोगों का कहना है कि आलिया गंगूबाई के रोल में फिट नहीं बैठ रही। आलिया के टीजर रिलीज होते ही वो लगातार ट्रोल हो रही हैं। लोग आलिया की जगह फिल्म में विद्या बालन, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सुझा रहे हैं। आलिया को एक डॉन के लिए यूजर्स बहुत क्यूट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये अभी बहुत यंग है इस तरह के रोल करने के लिए, इसे सीरियस नहीं लिया जा सकता।