29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ के नए गाने का टीजर रिलीज, मदहोश कर देगा आपको

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'रेस 3' के गीत 'अल्लाह दुहाई है' का टीजर रिलीज किया गया....
2 min read
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

May 30, 2018

salman khan

salman khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'रेस 3' के गीत 'अल्लाह दुहाई है' का टीजर बुधवार को रिलीज किया गया। सलमान खान ने ट्विटर पर टीजर साझा किया, जिसमें वह ब्लैक सूट में स्टेज पर गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह अपने-अपने खास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 'रेस 3' के इस नए गाने 'अल्लाह दुहाई है' में फिल्म की पूरी कास्ट शामिल है।

अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह तो बस टीजर है, गाने का इंतजार कीजिए। रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा, जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे।' फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं।

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

'रेस 3' का मजाक उड़ाने पर ऐसा सलमान का रिएक्शन
बड़े बजट की इस फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार दिखेगा, लेकिन इससे पहले फिल्म के ट्रेलर का काफी मजाक उड़ रहा है। हालांकि, सलमान इस पर गंभीर नहीं होना चाहते। हाल ही में जब सलमान ने अपने अपकमिंग गेम शो 10 का दम का लॉन्च एपिसोड होस्ट किया तो इस दौरान रेस 3 के ट्रेलर का स्पूफ भी चलाया गया। इसे देखकर सलमान पेट पकड़कर हंसे। इस स्पूफ को यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

इस स्पूफ में सलमान और बाकी कलाकारों के डायलॉग को फनी ढंग से दिखाया गया है। कारों और हैलीकॉप्टर की जगह टॉय को रखा गया है। इसे काफी फनी तरीके सलमान के फैन्स ने बनाया है। सलमान इसे देखकर काफी देर तक हंसते रहे। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे मानव मंगलानी ने शेयर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग