यशराज बैनर्स की सफल एक्शन फ्रेंचाइजी 'एक था टाइगर' (निर्देशक कबीर खान, 2012), 'टाइगर जिंदा है' (निर्देशक अली अब्बास जफर, 2017) और अब 'टाइगर 3' (निर्देशक मनीष शर्मा) की शूटिंग अप्रेल के पहले सप्ताह से गोरेगांव में बन रहे सेट पर शुरू हो जाएगी। सलमान खान (Salman Khan) के कॅरियर में इस फ्रेंचाइजी की सफलता का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। शुरुआत की दोनों फिल्मों के निर्देशक अलग-अलग थे और विलेन भी। इस बार भी नए निर्देशक और नए विलेन के साथ यशराज बैनर पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी कर रहा है। 20 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे इमरान हाशमी (Emran Hashmi) पहली बार 'टाइगर 3' में सलमान खान के अपोजिट मुख्य विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन बैनर और सलमान की मौजूदगी को देखते हुए उनके अब इनकार करने की गुंजाइश नाममात्र ही है। हाल ही एक इंटरव्यू में इमरान ने सलमान खान के साथ काम करने और विलेन के रूप में मेप स्ट्रीम सिनेमा में वापसी पर बोले।