इस सीरीज में पूर्व इंडियन आइडल होस्ट मिनी माथुर और साइरस साहूकर (लव ब्रेकअप्स जिन्दगी) लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा डेनजिल स्मिथ (दिल्ली क्राइम), सुष्मिता मुखर्जी (गंगा), आनंदिता पगनिस (दिल संभल जा ज़रा), निक्की शर्मा (ससुराल सिमर का), जेसन डीसूज़ा (बाजीराव मस्तानी) और राहुल वर्मा भी नजर आएंगे। 'Mind the Malhotras' का निर्देशन साहिल संघा, दीया मिर्जा के पति और अजय भुयान ने किया है।