2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम दिखने वाली Ameesha Patel खुद अपने पिता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप, भेजा था लीगल नोटिस

44 बरस की हो चुकीं अभिनेत्री अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) अब तक हैं कुंवारी, महेश भट्ट के साथ जुड़ा था नाम...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Jun 2020, 8:38 AM IST

Ameesha Patel Birthday

Ameesha Patel Birthday,Ameesha Patel Birthday,Ameesha Patel Birthday

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका ( Ameesha Patel Birthday ) जन्म 9 जून, 1976 को मुंबई में हुआ था। अमीषा पूरे 44 बसंत पार चुकी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अमीषा ने कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अभिनेता ऋषिक रोशन (Hrithik Roshan ) के अपोजिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'कहो ना प्यार' से वर्ष 2000 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म हिट भी रही। बात करें उनकी हिट फिल्मों की तो उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'गदर: एक प्रेमकथा', 'भूल भूलैया' और 'रेस 2' जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।

काफी समय से इंडस्ट्री से दूर
अमीषा पटेल ने 44 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। तीन—चार हिट फिल्में देने वाली अमीषा लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। अभी वे केवल एडवरटाइमेंट और छोटी—मोटी भूमिकाओं में ही नजर आती हैं।

खुद के पिता पर लगाया था 12 करोड़ के घपले का आरोप
अपनी एक्टिंग से कही ज्यादा अमीषा पटेल अपने विवादों के लिए चर्चित रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अमीषा ने खुद के पिता पर 12 करोड़ के घपले का आरोप लगाते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। अमीषा का कहना था कि उनके पिता पैसो का गलत इस्तेमाल करते हैं।

विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा अमीषा का नाम
बात करें अमीषा की लव लाइफ तो एक समय उनका नाम फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। एक इंटरव्यू में खुद अमीषा ने विक्रम के साथ अफेयर की खबरों पर मुहर लगाई थी। लेकिन इन दोनों रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और एक—दूसरे से अलग हो गए।

बिग बॉस के 13वें सीजन में कियाा पार्टिसिपेट
अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्मों के अलावा टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में भी नजर आई थीं। पिछली बार अमीषा फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं।

सोशल मीडिया पर होती हैं ट्रोल
अमीषा पटेल बॉलीवुड में अपनी बोल्ड छवि के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते कई बार यूजर्स उन्हें सही से कपड़े पहनने की सहाल देते हैं।