19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Photos / KBC के स्टेज पर किसकी आवाज सुनकर अमिताभ हुए भावुक, जानें पूरी खबर

KBC के स्टेज पर किसकी आवाज सुनकर अमिताभ हुए भावुक, जानें पूरी खबर

KBC के स्टेज पर किसकी आवाज सुनकर अमिताभ हुए भावुक, जानें पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 8 Oct 2018, 2:47 PM IST

Amitabh bachchan

टीवी का सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पत‍ि' के मंच पर महानायक की आंखें भर आईं। हाल ही में केबीसी के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया इसमें उनके जीवन के पहलू को देख कर वहां बैठी ऑडियंश भी भावुक हो गई।

Amitabh bachchan

दरअसल हाल ही में र‍िलीज हुए प्रोमो में द‍िखाया गया है कि केबीसी का मंच तैयार है, सामने एक मह‍िला कंटेस्टेंट हॉट सीट पर है। तभी मंच पर अमिताभ को ताल‍ियों की गूंज के साथ जन्मद‍िन की बधाई दी जाती है।

Amitabh bachchan

जन्मदिन की बधाईयों के सभी शांत हो जाते हैं और एक आवाज गूंजती है। ये आवाज किसी मह‍िला की है, जो कव‍िता गा रही है- 'आ झरोखे से जरा सा... चांदनी प‍िछले पहर की... पास में जो सो गई है...'

Amitabh bachchan

ये कव‍िता सुनकर अमिताभ बच्चन और मौजूद ऑडियंश भावुक हो जाते हैं। इसके बाद सभी के चेहरे पर बस एक ही सवाल की झलक दिखाई देती है कि आख‍िर ये किसकी आवाज थी जिसे सुन अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू आ गए।

Amitabh bachchan

इसके कुछ देर बाद अमिताभ बोलते हैं और बस वो इतना कहते हैं, 'ये मां की आवाज थी।' बता दें कि उनका जन्मदिन 11 अक्टबूर को मनाया जाता है। यह एपिशोड भी उसी दिन प्रसारित होगा।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन