अभिषेक की एक्टिंग से इंप्रेस हुए बिग बी:
एक रिपोर्ट की मुताबिक जब अमिताभ ने 'मनमर्जियां' में अभिषेक को रॉबी के रोल में देखा तो वह उनकी एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए। खबर है कि वह फिल्म खत्म होने के बाद थोड़ी देर तक चुप रहे और अभिषेक से बात तक नहीं कर पाए। इसके बाद जब अभिषेक ने पापा को चुप देखा और उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खुद जाकर उनसे अपनी फिल्म के बारे में पूछा। इस पर बिग बी ने अभिषेक से कहा, 'मैं तुमसे बाद में बात करूंगा।'