अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। बिग बी ने अभिषेक की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 'वेल डन दोस्त, एक पिता का गर्व। जब बेटा पिता के जूते पहनने लगता है तो वो बेटा नहीं रह जाता। वो आपका दोस्त बन जाता है। इसलिए वेलडन बडी।' बिग बी का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।