नई दिल्ली। अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे के उठते हुए देखा गया है। जिसमें कई बार स्टार किड्स को भी इसकी वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वहीं इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitbh Bachchan ) की नातिन नव्या नवेली नंदा ( Navya Naveli Nanda ) को भी इसका सामना करना पड़ा। दरअसल, हाल ही में नव्या को उनका प्रोजेक्ट मिला। जिसका नवेली है। इस बारें में जब नव्या ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी तो जहां कुछ लोग उनकी खूब सराहना करते हुए दिखाई दिए। तो वहीं कई लोगों ने उन्हें उनके घराने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसका जवाब उन्हें बेहद समझदारी से दिया।