कृति सेनन के पोस्ट पर कमेंट कर हुए ट्रोल
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अबतक तीन लाख तक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक विराट और अनुष्का में से किसी ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि दोनों क्या रिएक्ट करते हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस कृति सेनन की पोस्ट पर कमेंट कर बुरी तरह ट्रोल हो गए थे। दरअसल, कृति ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। ऐसे में, बिग बी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'Wow' लिखा था। उनके इस कमेंट पर कई मीम्स बने थे।