19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चन परिवार का बुरा चाहने वाले पर भड़के अमिताभ, ब्लॉग में लिखा-बस इतना कहना है कि ठोक दो….पढिए पूरी पोस्ट

जब ऐश्वर्या (Aishwarya rai) और आराध्या (Aaradhya Bachchan) अस्पताल से घर जा रहीं थी तो Amitabh bachchan भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर आराध्या ने उन्हें कहा कि वे भी जल्दी ठीक हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Amitabh and Aaradhya

Amitabh and Aaradhya

कोरोना से जूझ रहे बच्चन परिवार (Bachchan Family) को लेकर सोमवार को राहत की खबर आई कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai bachchan) और आराध्या (Aaradhya Bachchan) की ताजा कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और मां—बेटी घर चली गईं। अभिषेक बच्चन (Abhishek bachchan) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हालांकि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन अभी अस्पताल में ही हैं। बहू और पोती की रिपोर्ट नेगेटिव आने और उनके घर जाने पर अमिताभ भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जज्बात बयां किए।


नहीं रोक पाए आंसू

अमिताभ ने सोमवार रात को ट्वीट करते हुए बताया कि जब ऐश्वर्या और आराध्या अस्पताल से घर जा रहीं थी तो वे भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर आराध्या ने उन्हें कहा कि वे भी जल्दी ठीक हो जाएंगे। महानायक ने अपने ब्लॉग में भी लिखा, 'प्यारी बच्ची और बहूरानी घर चले गए और आंसू निकल गए। तभी आराध्या ने गले लगाते हुए मुझे रोने के लिए मना किया और कहा... आप भी जल्द ही घर आ जाओगे।'

शेयर की फोटो

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने पोती और बहू की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या और आराध्या की एक फोटो भी शेयर की। साथ ही प्रभु को इसके लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरंपार। इस पोस्ट के बाद फैंस अमिताभ बच्चन के भी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

हैटर्स पर साधा निशाना

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में उस शख्स को भी करारा जवाब दिया, जो उनकी की तबीयत ज्यादा खबर होने की कामना कर रहे थे। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि कुछ लोग चाह रहे हैं कि उन्हें कोविड-19 के साथ ही मर जाना चाहिए। अमिताभ ने इस हैटर पर गुस्सा निकालते हुए लिखा,'मेरी मौत की कामना करने वाले अगर मैंने अपने 90 मिलियन फोलोअर्स को लिख दिया कि ठोक दो साले को, तो सोच तेरा क्या होगा। उन्होंने लिखा, 'या तो मैं जिंदा रहूंगा या मर जाऊंगा। अगर मैं मर गया तो तुम निंदा करने का काम आगे नहीं कर पाओगे। आपके लिखे को नोटिस में लाने वाला नहीं रहेगा, क्योंकि जिस अमिताभ बच्चन पर आपने कटाक्ष किया, तब वो जिंदा नहीं रहेगा।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग