4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पर नया गाना ‘गुजर जाएगा’, अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज, 60 से ज्यादा सेलेब्स आए साथ

Guzar jayega सॉन्ग में विभिन्न क्षेत्रों के 60 से अधिक सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 May 2020, 10:23 AM IST

Amitabh bachchan

Amitabh bachchan

कोविड-19 महामारी के दौरान सकारात्मकता फैलाने के मकसद से एक वीडियो सॉन्ग Guzar jayega बनाया गया है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज है। उन्होंने इस गाने को नरेट किया है। इस सॉन्ग के लिए अमिताभ के साथ विभिन्न क्षेत्रों के 60 से अधिक सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

ये सेलेब्स आए एकसाथ
इस गाने में सानिया मिर्जा से लेकर लिएंडर पेस और महेश भूपति तथा बाइचुंग भूटिया से लेकर विजेंद्र सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही सुशील कुमार, दीपा मलिक, अंजुम चोपड़ा, कपिल शर्मा और मनोज बाजपेयी सहित सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अनन्या बिड़ला, कैलाश खेर, शान, जावेद अली, ज्योति नूरन, अखिल सचदेव, हंस राज हंस, बाबुल सुप्रियो, ऋचा शर्मा और विपिन अनेजा जैसे गायक भी इसमें शामिल हैं।

जजीम ने बनाई धुन
यह गीत वरुण प्रभुदयाल गुप्ता और जय वर्मा के दिमाग की उपज है। इसकी धुन जजीम शर्मा ने बनाई है, जबकि सिद्धांत कुशल ने इसे लिखा है। अमिताभ बच्चन वीडियो में इस गीत को नरेट भी करते हैं।

डूब जाएंगे भावनाओं में
श्रेया कहती है, 'अमिताभ सर की आवाज में जिस तरह से नरेटिव ‘वक्त ही तो है, गुजर जाएगा’ चलता है, उसे सुनकर हम सभी भावनाओं डूब जाएंगे और इस बात को महसूस करेंगे कि काली रात के बाद हमेशा सूर्योदय होता है। मैं एक ऐसे गीत का हिस्सा बन कर खुश हूं, जिसके लिए हर कोई एकजुट हुआ है यह बताने के लिए कि यह भी गुजर जाएगा।'

सनी ने कहा—इस मुश्किल घड़ी में हम सभी इस गीत ‘गुजर जाएगा’ के माध्यम से आशा और साहस का प्रसार करने के लिए साथ आए हैं। हम सभी इस वक्त साथ हैं और यह भी बीत जाएगा. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन