
Kyun Rabba
बॉलीवुड महानायक Amitabh Bachchan और Taapsee Pannu की आने वाली फिल्म 'Badla' के रोमांचक पोस्टर और मजेदार ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम 'क्यों रब्बा' है। इस गाने में अमाल मलिक ने म्यूजिक दिया है और अरमान मलिक ने गाया है। यह गाना टूटे हुए दिल का दर्द बयां कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।
अमाल ने कहा, 'क्यों रब्बा' बेसिक रूप से टूटे हुए दिल के बारे में बात करता है। यह धुन उस शाम मेरे जेहन में आई, जब इस फिल्म की कहानी मेरे दिमाग में घूम रही थी। मैंने अपने दिमाग में उस तरह की आवाज और धुन को तय कर लिया था जिसे मैं बनाना चाहता था।'
तापसी ने कहा, 'यह गाना मेरा व्यक्तिगत पसंदीदा है। 'क्यों रब्बा' के जरिए फिल्म में महत्वपूर्ण कथा को खूबसूरती से कैद किया गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी यह धुन उतनी ही पसंद आएगी जितनी मुझे पसंद है।'
'बदला' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा एज्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है। इसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 मार्च, 2019 को रिलीज होने जा रही है।
Updated on:
20 Feb 2019 04:21 pm
Published on:
20 Feb 2019 04:21 pm
