साथ ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर आर्यन मुखर्जी (Aryan Mukherji) ने भी बेहद खास अंदाज में आलिया और रणबीर को शादी की और नए सफर की बधाई दी है. उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर गाने की क्लिप शेयर करते हुए काफी लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आलिया और रणबीर उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और वो दोनों को शुभकामनाएं देते हैं उनकी नई आने वाली लाइफ के लिए. बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला और संजय दत्त ने भी दोनों को खास अंदाज में बधाई दी है.