महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक महिला डेंटिस्ट से अपने दांत साफ करवाते नजर आ रही है। इसी दौरान अचानक फोन की रिंगटोन बजती है। जिससे डॉक्टर घबरा कर गिर जाता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो को देखकर अमिताभ बच्चन की हंसी नहीं रुक रही है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए हंसी के इमोजी शेयर किए हैं।