25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब जया बच्चन ने रेखा को घर पर बुलाकर दी थी चेतावनी

जब जया बच्चन ने रेखा को घर पर बुलाकर दी थी चेतावनी

शादी के बाद भी अमिताभ बच्चन करने लगे थे रेखा से प्यार! लेकिन एक बार जया ने रेखा को घर पर बुलाकर दी थी चेतावनी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 25 Mar 2021, 11:07 AM IST

amitabh_rekha3.jpg

Amitabh Bachchan Rekha Jaya Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा के बीच क्या रिश्ता रहा, इसे लेकर दोनों ने कभी बात नहीं की। लेकिन आज भी दोनों का नाम जोड़ा जाता है। दोनों के प्यार के किस्से अक्सर सुनाए जाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। उस वक्त अमिताभ बच्चन सुपरस्टाक बन चुके थे। वहीं, रेखा अपनी पहचान बनाने में लगी हुई थीं। फिल्म 'दो अंजाने' की शूटिंग के दौरान ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। हालांकि उस वक्त अमिताभ बच्चन की जया से शादी हो चुकी थी। लेकिन फिर भी दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था।

दोस्त के बंगले पर मुलाकात
बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी हिट हो गई थी। दोनों ने साथ में सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, राम बलराम जैसी कई फिल्में कीं। वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ था। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों एक दोस्त के बंगले पर मिला करते थे। दोनों अपने इस रिश्ते को छिपाने की पूरी कोशिश करते थे। लेकिन एक दिन 'गंगा की सौगंध' फिल्म के सेट पर रेखा के साथ उनके को-एक्टर ने बद्तमीजी कर दी। फिर क्या था अमिताभ बच्चन का पारा चढ़ गया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की अफेयर की खबरें जया तक पहुंचने लगी थीं।

रेखा को जया की चेतावनी
जिसके बाद जया ने एक दिन रेखा को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया। रेखा इस प्रपोजल से काफी हैरान थीं। अमिताभ उस रात को शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। रेखा को लगा कि डिनर पर बुलाकर जया उन्हें खरी-खोटी सुनाएंगी और अमिताभ से दूर रहने के लिए कहेंगी। लेकिन उस रात ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों ने साथ में खाना खाया। दोनों के बीच बातचीत भी नॉर्मल हो रही थी। रेखा को लगा सब ठीक है। लेकिन जब वह डिनर के बाद घर जा रही थीं तो जया ने उनसे कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए 'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी।'

दोनों के रास्ते हुए अलग
इस मुलाकात के बाद शायद रेखा इस बात को जान गई थीं कि वो अमिताभ की कभी नहीं हो सकेंगी। इसके बाद अमिताभ और रेखा के बीच दूरियां भी आ गई थीं। दोनों आखिरी बार फिल्म 'सिलसिला' में साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि ये फिल्म दोनों की लव लाइफ को लेकर ही बनाई गई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद दोनों के रास्ते भी हमेशा के लिए अलग हो गए। अमिताभ ने रेखा से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। इसकी वजह कभी सामने नहीं आ पाई। लेकिन ऐसा माना जाता है कि आज भी दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने दिल में प्यार रखते हैं। वहीं, रेखा का अपनी मांग में सिंदूर भरना भी लोगों के मन में कई सवाल पैदा करता है। कई लोगों का मानना है कि वह अमिताभ के नाम का सिंदूर भरती हैं। हालांकि सच क्या है? ये तो रेखा ही जानती हैं।