20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / डायरेक्टर को उम्मीद ‘जीरो’ आसानी से कमा लेगी 350 करोड़ रुपए

डायरेक्टर को उम्मीद ‘जीरो’ आसानी से कमा लेगी 350 करोड़ रुपए

बताया जा रहा है अब तक शाहरुख ने इतनी महंगी फिल्म नहीं की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Oct 2018, 6:28 PM IST

Anand L rai and SRK

Anand L rai and SRK

'तनु वेड्स मनु','तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और 'रांझणा' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके आनंद एल राय इन दिनों अभिनेता शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म 'जीरो' बना रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें 'जीरो' बनाते वक्त बहुत मजा आया और उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखते वक्त मजा आएगा। शाहरुख इस फिल्म में पहली बार बव्वा सिंह नाम के एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को बनाने में आनंद किसी तरह की कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते इसलिए फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया है।

आनंद और शाहरुख के लिए अहम फिल्म
निर्देशक आनंद एल की इस साल अब तक चार फिल्में 'मुक्काबाज', 'मेरी निम्मो', हैप्पी फिर भाग जाएगी' और 'मनमर्जियां' रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख की पिछली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' भी ज्यादा सक्सेस नहीं रही थी। ऐसे में दोनों को फिल्म 'जीरो' से काफी उम्मीदें है और यह फिल्म दोनों के लिए अहम मानी जा रही है।

'जीरो' कर सकती है 350 करोड़ की कमाई:
हाल ही एक ट्विटर यूजर ने आनंद एल राय से फिल्म की कमाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'उन्हें विश्वास है कि उनकी फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 350 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। अभी मैं एक ऐसे जोन में हूं, जहां मुझे यह महसूस हो रहा है कि मैंने यह फिल्म अच्छी बनाई है।'

शाहरुख की सबसे महंगी फिल्म:
शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जीरो' करीब 200 करोड़ रुपए की भारी भरकम लागत से बन रही है। बताया जा रहा है अब तक शाहरुख ने इतनी महंगी फिल्म नहीं की है। लागत वसूलने के लिए इस फिल्म को शाहरुख की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनना होगा। शाहरुख ने बड़ा दांव खेला है। आर या पार का। पूरी ताकत झोंक दी है। पैसे से लेकर एक्टिंग तक। निर्देशक आनंद एल राय कहते हैं कि अभिनेता के रूप में शाहरुख ने पूरी ऊर्जा लगा दी है।

सलमान कैमियो रोल में:
शाहरुख की 'जीरो' में अभिनेता सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं कैटरीना कैफ एक शराबी और अनुष्का शर्मा एक सांइटिस्ट के अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।