2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Liger फ्लॉप के बाद इटली घूमने निकल पड़ीं अनन्या पांडे, लोग बोले- ‘प्रोड्यूसर के पैसे डुबाकर…’

हाल ही में रिलीज हुई विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ औंधे मुंह बॉक्स ऑपिस पर गिर गई। फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदे थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। अब इस बीच अनन्या पांडे इटली घूमने निकल पड़ीं, जिसे लेकर उन्हें अब खूब ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 8 Sep 2022, 1:57 PM IST

ananya panday italy vacation bikini pictures after liger movie failure at box office

ananya panday italy vacation bikini pictures after liger movie failure at box office

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। वहीं अब अनन्या पांडे इन दिनों इटली में वेकेशन मना रही हैं। इस वेकेशन की फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसपर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

अनन्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो, उन्होंने मिंट ग्रीन कलर की बिकिनी में कुछ बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस सनी डे को एंजॉय कर रहीं हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘कैपरी सन।’

अनन्या पूरी तरह से रिलैक्स करने के मूड में नजर आ रही हैं, जिसपर फैंस की नजरें टिक गई हैं। अनन्या का सिजलिंग अवतार देख लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सूरज की किरणों में अनन्या पांडे ने अपना हॉट अंदाज बिखेरकर वहां की गरमी और बढ़ा दी है। हालांकि लोगों ने एक्ट्रेस की त्सवीरों पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रोड्यूसर का पैसा डुबाने के बाद खुद इंजॉय कर रही है।

एक यूजर ने लिखा, 'एक और फ्लॉप देने के बाद कैसे चिल रहना चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'पहले एक्टिंग सीखो।'

वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'पहली बार किसी एक्टर को फिल्म फ्लॉप होने जश्न मनाते हुए देख रहा हूं'।

दूसरे ने लिखा, 'टैलेंट तो है नहीं इनके पास यही बचा है।'

साउथ में 'अर्जुन रेडी' और 'गीता गोविंदम' जैसी हिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हाल में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'लाइगर' से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू दिया। इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर पुरी जग्गनाथ द्वारा निद्रेशित किया गया है। इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) नजर आईं। इस फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था।