रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या को कार्तिक पर क्रश है और वह उनके साथ कॉफी पर जाना चाहती हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कार्तिक और Sara Ali Khan के बारे में आ रही खबरों के बाद अनन्या ने अपना मन बदल लिया है। हाल ही में बातचीत के दौरान अनन्या ने सारा और कार्तिक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं हड्डी जैसी दिखती हूं लेकिन मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती हूं, इसलिए मैं उन्हें आपस में वक्त बिताने देती हूं।'