26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्देशक अनुभव सिन्हा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है ‘अनेक’

आयुष्मान खुराना अभिनीत 'अनेक' 17 सितंबर, 2021 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Feb 23, 2021

'अनेक' निर्देशक अनुभव सिन्हा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है

'अनेक' निर्देशक अनुभव सिन्हा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है

आयुष्मान खुराना के साथ 'आर्टिकल 15' जैसी सफल फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर 'अनेक' में उन्हें डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीँ यह फिल्म अनुभव की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी होने जा रही है। मुल्क] आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुभव इस फिल्म को उत्तर पूर्व की खूबसूरत लोकेशन हैं। फिल्म 'अनेक' 17 सितंबर, 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में रिलीज़ किया गया आयुष्मान का रफ़ 'जोशुआ' लुक शहर में चर्चा का विषय बन गया था। और अब, निर्माताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करने से दर्शकों को उम्मीद है की फिल्म कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के बावजूद थिएटर्स में ही रिलीज़ की जायेगी।

हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर ने तैयार किये स्टंट
आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज़ डेट खबर का उल्लेख करते हुए एक इंस्टाग्राम लिंक भी साझा किया है। इसमें लिखा है 'नाम अनेक लेकिन रिलीज़ डेट एक' https://www.instagram.com/p/CLl3yEDpSb9/?igshid=n8ck5o513qev साथ ही, इसे अनुभव सिन्हा के बनारस मीडिया वर्क्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उत्तर पूर्व में स्थापित पहली मुख्यधारा फिल्म के लिए निर्माताओं ने हाल ही में हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर स्टीफन रिक्टर को फिल्म के एक्शन दृश्यों का जिम्मा सौंपा है। वह इससे पहले शाहरुख खान अभिनीत डॉन 2 और रेयान रेनॉल्ड्स की 'द हिटमैनस बॉडीगॉर्ड' के लिए एक्शन सीक्वेंस तैयार कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि ’अनेक’ अनुभव की अब तक की सबसे महंगी और बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग