बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 27 अगस्त, 1980 को कोच्चि में हुआ था। ऐसे में पति अंगद ने कुछ तस्वीरें शेयर कर नेहा को जन्मदिन की बधाई दी है। इसमें एक तस्वीर केक की है।
वहीं उन्होंने दूसरी तस्वीर नेहा को Kiss करते हुए शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अंगद ने इस तस्वीर के साथ काफी प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और नेहा को अपनी दुनिया बताते हुए कहा है, 'हैपी बर्थडे मेरी दुनिया @नेहा धूपिया।'
ये कपल 10 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। हाल ही में नेहा ने बेबी बंप की कुछ तस्वारें शेयर कर प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी दी थी।
दोनोें ही इस खबर को शेयर करने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में ये कपल लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक पर भी देखा जा चुका है।
इस दौरान नेहा काफी खूबसूरत दिख रही थीं।