
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हिंदी फ़िल्म जगत को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है। फिट एक्टर के लिस्ट में अनिल कपूर का भी नाम आता है। 65 वर्ष की उम्र में इतना फ़िट होना बहुत ही मुश्किल है। उन्हें देख लोग चौक जाते हैं। और उनसे यह ज़रूर पूछते हैं कि आपकी फ़िटनेस का राज क्या है। आपको बता दें कि आज अनिल कपूर का जन्मदिन है आज के दिन अनिल कपूर 65 वर्ष के हो गए हैं। लेकिन उन्हें देख कर कोई यह नहीं कह सकता कि वो 65 वर्ष के हैं। आज के दिन स्टार्स और उनके फ़ैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दे रहे हैं।
आपको बता दें अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। यह जानकर आपको हैरानी होगी अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भी फ़िल्म प्रोड्यूसर थे लेकिन बॉलीवुड में इस मुक़ाम तक पहुँचना अनिल कपूर के लिए तब भी आसान नहीं था। कहा जाता है कि जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो परिवार की हालत उतनी ठीक नहीं थी। परिवार की हालत इस तरह ख़राब थी कि उन्हें राज कपूर के गैराज में भी काम करना पड़ा था। लेकिन अनिल कपूर ने हार नहीं माना और संघर्ष किया संघर्ष के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनायी आज के दिन अनिल कपूर बॉलीवुड पर राज करने लगे हैं।
बात करी अनिल कपूर की डेब्यू फ़िल्म की तो ‘हमारे तुम्हारे’ फ़िल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। कई सारी फ़िल्मों में सपोर्टिंग रोल के बाद उन्हें 1983 में ‘वो सात दिन से’ बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक मिला। 1984 में यश चोपड़ा की मशाल से अनिल कपूर को पहचान मिली। फ़िल्म ‘मिस इंडिया’ से अनिल कपूर को पॉपुलैरिटी मिली। अनिल कपूर के साथ मुख्य रोल में इस फ़िल्म में श्रीदेवी भी थी। इस फ़िल्म को काफ़ी ज़्यादा लोगों ने पसंद किया। इसके बाद अनिल कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनिल कपूर को एक के बाद एक नई फ़िल्म मिलते गई और वो अपनी फ़िल्मों में बिज़ी रहने लगे।
Updated on:
24 Dec 2021 01:19 pm
Published on:
24 Dec 2021 01:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
