Aishwarya Rai बच्चन का नाम सुनकर Salmanने जो Reaction दिए वो देखने लायक हैं। बता दें कि इनके रिएक्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, ये मौका तब आया जब सलमान के सामने अनिल कपूर ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया। इसके बाद शो में मौजूद ऑडियंश भी जोर से चिल्लाने लगी। शो में अनिल कपूर के साथ पीहू संद भी पहुंची थीं जो कि 'Fanne khan movie' में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी 'लता' के रोल में हैं। अनिल फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'हमारी जो लता है वो बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है, 'बेबी सिंह' का रोल ऐश्वर्या राय निभा रही हैं। तब सलमान कहते हैं अच्छा।' तभी दर्शक तालियां बजाने और जोर-जोर से हूटिंग करने लगते हैं। फिर अनिल कपूर कहते हैं- ऐश्वर्या राय बच्चन। इस दौरान सलमान मुस्कुराने लगते हैं।