बता दें कि 'फन्ने खां' का नया गाना 'अच्छे दिन' उनके बेहद करीब है। मूवी में अनिल कपूर एक मजबूर पिता का किरदार अदा कर रहे हैं और फिल्म में उनकी बेटी का नाम भी लता ही होता है। अनिल की इस मूवी का यह बेहद खूबसूरत गीत है। बॉलीवुड की मशहूर गायक लता मंगेशकर ने अनिल कपूर की इस फिल्म का यह गाना खुद ट्वीटर पर रिलीज किया और लिखा कि 'नमस्कार, अनिल कपूर जी एक गुनी अभिनेता है। उनके अनिल जी और बोनी जी के साथ अच्छे और पारिवारिक संबंध है, उनके माता और पिता जी से भी लता के अच्छे संबंध थे। वह अनिल जी की नई फिल्म को शुभकामनाएं देती हैं।'