उन्होंने लिखा, “मेरी मां ने कई लोगों की जिंदगी पर असर डाला। उन्होंने अपने परिवार को खूब प्यार और लगाव के साथ सींचा, पालन-पोषण, समर्थन और प्यार किया। वह उन मजबूत महिलाओं में से एक थीं, जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। वह परिवार की एक मजबूत और शांत पिलर थीं। वह हमेशा खुश रहतीं और हमेशा सभी की परवाह करने वाली थीं। उनके आस-पास रहने से एक अलग तरह की एनर्जी, उत्साह का आभास होता था।”