3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Animal Box Office Collection: ‘एनिमल’ ने 21वें दिन की बंपर कमाई, गुरुवार को करोड़ों कमाकर बॉबी ने तोड़ा भाई का रिकॉर्ड

Animal Box Office Collection Day 21 Prediction: 'एनिमल' के गुरुवार के आंकड़ें आ गए हैं। जानें फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कर रही कमाई। गदर 2 का कैसे टूटा रिकॉर्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 21 Dec 2023, 2:27 PM IST

animal_box_office_sunny_deol_bobby_deol.jpg

एनिमल फिल्म की आंधी में उड़ गई गदर 2

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। हालाँकि, रिलीज़ के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही फिल्म की गति धीमी जरुर हुई है। इसके बाद भी फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जिसमें बॉबी देओल की फिल्म ने अपने भाई सनी देओल की फिल्‍म गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2' का लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 525 करोड़ रहा। वहीं एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 20 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में लगभग ₹ 528.82 करोड़ की कमाई की। एनिमल का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अनुमानित है। जो दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक का है।

यह भी पढ़ें: Animal Box Office Collection: 'एनिमल' ने 20वें दिन ही तोड़ दिया 'गदर 2' का रिकॉर्ड, रच दिया नया इतिहास

एनिमल का 21वें दिन का कलेक्शन (Animal Box Office Collection Day 21 Prediction)
Sacnilk ने एनिमल के अनुमानित आंकड़े के अनुसार फिल्म रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 21 दिसंबर को भारत में लगभग 0.67 करोड़ की कमाई होगी। ये आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एनिमल की कुल कमाई 529.49करोड़ हो जाएगी। यह आंकड़ा अभी तक का अनुमानित है।