अगर हम गदर 2 की चर्चा करें, तो सनी देओल की फिल्म ने भारत में 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस समय गदर 2 की कुल कमाई दुनियाभर में 691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी, और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा था। जिस तरह से हर दिन एनिमल का कलेक्शन बढ़ रहा है। उस हिसाब से एनिमल गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। अगर हम छह दिनों के कलेक्शन की चर्चा करें, तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़ और छठे दिन 30.39 करोड़ की कमाई हुई थी।