
Animal Trailer: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने को तैयार है। गैंगस्टर ड्रामा को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक रणबीर की यह फिल्म बड़ी ओपनिंग कर सकती है। अब फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेडी वांगा ने सेंसर बोर्ड की डिटेल्स शेयर कर सभी को चौंका दिया है। संदीप रेडी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। अगर आप ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो आपको एक कीमती चीज साथ लेकर जानी होगी।
'एनिमल’ को मिला सर्टिफिकेट?
संदीप रेडी वांगा उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' लेकर आए थे। फिल्म विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेडी' का हिंदी रीमेक थी और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यही वजह है कि अब वांगा की फिल्म 'एनिमल' से भी उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म का रन टाइम बताने के साथ ही संदीप ने बताया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है, इसके 16 फ्रेम्स हैं। फिल्म की सेंसर डिटेल्स शेयर करके वांगा ने सभी को हैरान कर दिया है। फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
‘कीमती चीज’ साथ लेकर जाना होगा
संदीप रेडी वांगा ने हाल ही सोशल पोस्ट के जरिए फिल्म की सेंसर डिटेल्स शेयर। फिल्म देखने के लिए एक कीमती चाहिए और वह है 'समय', फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सैकंड है। यह इस साल की सबसे लंबी मूवी होगी और इसे देखने के लिए आपको अपने कीमती समय में से 3 घंटे से ज्यादा का टाइम लेकर जाना होगा।
'एनिमल' का होगा क्लैश
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर भी लीड रोल में दिखेगें। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आएगें। रणबीर कपूर और संदीप रेडी वांगा की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। फिल्म मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' से क्लैश करेगी, जिसमें विकी कौशल लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
Published on:
23 Nov 2023, 1:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.