अनीता ने लिखा इमोशनल नोट
अनीता ने लिखा, 'पिता की तरह कोई नहीं होता। मैंने 16 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद से मैं अपनी शादी का इंतजार कर रही थी, क्योंकि मेरे ससुर ही मेरे पिता की जगह को भर सकते थे। पापा आपने मुझे रोहित (अनीता के पति) से भी ज्यादा प्यार दिया। आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं धन्य हो गई। आपने मेरे लिए जो भी किया उसके लिए धन्यवाद।'