विक्की जैन ( Vicky Jain) वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन बीते दिन उन्होंने सुशांत ( Vicky Shared Sushant Post ) के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, बीते दिन यानी कि 14 अगस्त को सुशांत के निधन को 2 महीने हो गए हैं। ऐसे में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ( Shweta Singh Kriti ) ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। विक्की जैन ने सुशांत की बहन के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों से ग्लोबल प्रेयर मीट ( Global Prayer Meet ) में शामिल होने की बात कही।