अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मीडिया से दूरी बनाने के साथ ही अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुई थीं। इस बीच होने उन्होंने के गृहराज्य बिहार की दो यात्रा की और उनके परिवार से मिली। लेकिन अब बिहार पुलिस की पूछताछ के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी और कई अहम खुलासे किए। हाल ही उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन में जाने की बात बिल्कुल गलत है। वे ऐसे इंसान नहीं थे, जो सुसाइड कर ले। जब मैं उनके साथ थी तो हमने इससे भी बुरा समय देखा था। वे बहुत ही खुशमिजाज लड़का था। मैं उसे जितना जानती थी, वह डिप्रेशन में नहीं था। मैंने सुशांत जैसा इंसान कहीं नहीं देखा था, वह अपने सपने खुद लिखता था। उसके पास एक डायरी थी, जिसमें अपने आने वाले पांच सालों को लेकर अपने प्लान लिखे थे।