अनुपम खेर ने एक वीडियो (Anupam Kher Video) पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते हैं कि 'थैंक यू, शुक्रिया, बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्तों आप लोगों के मैसेजेस के लिए, आशीर्वाद के लिए जो आपने भेजी मां के लिए, दुलारी के लिए, राजू और उसके परिवार वालों के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं और जल्दी वापस घर आ जाएं। सोशल मीडिया पर, पर्सनल मैसेजेस में मैं सबको जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'