2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गज एक्टर की 23 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी, पोस्ट से दिया हिंट

Anupam Kher: 23 साल बाद अनुपम खेर ने डायरेक्टर की टी-शर्ट में नजर आएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे 23 साल लग गए निर्देशक की टी-शर्ट दोबारा पहनने में!”
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 18 Apr 2025, 9:08 PM IST

Anupam Kher

Anupam Kher

Anupam Kher Latest Post: अभिनेता अनुपम खेर 23 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौट आए हैं। उनकी नई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' उनके दिल के बेहद करीब है, जिसे उन्होंने अपनी आत्मा से जुड़ा हुआ बताया है। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने 2002 में आई 'ओम जय जगदीश' के बाद किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया कि वह उनकी अपनी कहानी नहीं थी।

इंस्टाग्राम पर एक्टर ने बताया सच

इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए अनुपम खेर (Anupam Kher Latest Post) ने कैप्शन में लिखा, “मुझे 23 साल लग गए निर्देशक की टी-शर्ट दोबारा पहनने में! पहली फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ को डायरेक्ट करना मुझे अच्छा लगा था। मेरा जो सामर्थ्य था, उस हिसाब से फिल्म बनाई थी, पर उस फिल्म की कहानी मेरी नहीं थी। ‘तन्वी द ग्रेट’ (Tanvi The Great) की कहानी मेरे दिल और आत्मा से निकली है, और फिर पिछले 23 साल में जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया भी है। अब फिल्म के रिलीज होने तक आपको ‘तन्वी’ से जुड़ी बातें, कहानियां और किस्से बताता रहूंगा! परेशान न होना! यह मार्केटिंग भी है और प्यार भी!”

हाल ही में अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' मेकिंग की झलक दिखाई थी और बताया था कि हर कहानी के पीछे बेहतरीन कहानीकार होते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह कलाकारों को शॉट्स के बारे में समझाते और टीम के साथ सीन पर चर्चा करते दिखे थे।

अनुपम की मोस्ट अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है। खास संदेश से सजी फिल्म के केंद्र में अनुपम खेर के 'दिल का टुकड़ा' तन्वी है।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को कहे अपशब्द, जमकर हुई ‘थू-थू’

'तन्वी द ग्रेट' की पहली तस्वीर

'तन्वी द ग्रेट' की पहली झलक शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा था, "फर्स्ट लुक, मैंने आज से लगभग चार साल पहले 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म बनाने का फैसला किया था और फिर इसे लिखने और बनाने में मुझे चार साल लग गए! लेकिन अब धीरे-धीरे और ढेरों प्यार के साथ आप लोगों के साथ मेरे ‘दिल के टुकड़े' को शेयर करने का समय आ गया है!”

अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरावनी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन