सेहत में हो रहा है सुधार
अनुराग कश्यप की सेहत की बात करें तो उसमें अब सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। खबरों के मुताबिक, उनके सीने में हल्का दर्द हुआ। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाया था। उनका ऑपरेशन अंधेरी के अस्पताल में हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप ने मार्च महीने में अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग पूरी कर ली थी। खबरों के मुताबिक, सर्जरी से पहले वह घर से ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे थे। लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले अनुराग कश्यप उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। उनके साथ-साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर भी छापेमारी हुई थी।