दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) में करारी शिकस्त के मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि- बीजेपी नेताओं को 'गोली मारो' और 'भारत-पाक मैच' जैसे बयानों से बचना चाहिए था। हमारी हार का बड़ा कारण ऐसे बयान भी हैं। अमित शाह के इस बयान पर पर अनुराग कश्यप ने उनपर तंज कसा है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्वीट में लिखा- याद रखना क्या कहा है। अमित शाह पर आया अनुराग कश्यप का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।