12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में विरूष्का का ग्रैंड रिसेप्शन आज, 300 से भी ज्यादा हस्त‍ियां करेंगी शिरकत

यह भी बताया जा रहा है जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं शामिल हो पाए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे।

2 min read
Google source verification
Anushka Sharma,Bollywood,Virat Kohli,Indian cricket team,Sachin Tendulkar,Anil Ambani,Yuvraj Singh,cricket,neeta amnbani,filmy celibrities,

नई दिल्ली। आज यानि 26 दिसंबर को मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है।इस रिसेप्शन में करीब 300 गेस्ट शामिल होंगे, जिनमें से फिल्मी जगत के अलावा बिजनेस और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां भी शिरकत करेंगी। आपको बता दें मुंबई में रिसेप्शन से पहले 'विरूष्का' 21 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी दे चुके हैं। बता दें कि इस महीने की 11 तारीख को दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को मुंबई स्थ‍ित होटल St Regis में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। इस पार्टी के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जहां तक खबर है कि इस पार्टी में जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान , करण जौहर , कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी सहित अन्य सेलेब्रिटी शामिल होंगे। और साथ ही साथ क्रिकेट जगत के भी कई दिग्गज रिसेप्शन में नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है जो लोग दिल्ली की पार्टी में नहीं आ पाए थे, वे मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे। इनमें सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के शामिल होने की खबर है। और तो और मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सहित कई बिजनेस टायकून भी विरूष्का को बधाई देने पहुंचेंगे। होटल को फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।

बताया जा रहा है 'विरूष्का' का ग्रैंड रिसेप्शन आज रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज को समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो, होटल के टैरेस पर ये शानदार पार्टी रखी गई है। इसमें 300 से ज्यादा गेस्ट पहुंचने की संभावना है। जैसा की विरुष्का का दिल्ली वाला रिसेप्शन खास तौर पर विराट के करीबियों के लिए था, क्योंकि विराट का परिवार दिल्ली में ही रहता है। रिसेप्शन पीएम नरेंद्र मोदी के आने से सुर्खियों में रहा। यह भी बताया जा रहा है जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं शामिल हो पाए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे। ज़ाहिर सी बात है इस पार्टी ग्लैमर देखने को मिलेगा इसी के साथ साथ अब देखने की बात यह होगी की ये रिसेप्शन किस तरह सुर्खियाँ बटोरता है।